विधानसभा के 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र में दिल्ली की जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी हुई - अनिल भारद्वाज

कैग रिपोर्ट्स में भ्रष्टाचार पर विधानसभा में चर्चा न करने से स्पष्ट है कि भाजपा आप के पाप छुपाना चाहती है - अनिल भारद्वाज यमुना में प्रदूषण दूर में विफल भाजपा सरकार केवल इवेंट करके जनता को गुमराह कर रही है- अनिल भारद्वाज यमुना में बिना पानी का फ्लो, अत्यधिक गाद और बदबूदार पानी में क्रूज कैसे चलायेगी दिल्ली सरकार - अनिल भारद्वाज दिल्ली में साइबर जालसाजी अब नए जमाने की डकैती का रूप ले चुकी है।- अनिल भारद्वाज दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा रैन बसेरों की दयनीय स्तिथि का स्वतः संज्ञान लेकर अधिकारियों को रैन बसेरों में रात बिताने के लिए कहना दिल्ली की भाजपा सरकार के लिए शर्मनाक- अनिल भारद्वाज

विधानसभा के 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र में दिल्ली की जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी हुई - अनिल भारद्वाज

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनलि भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली विधानसभा का 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र में केवल दिल्ली की जनता के पैसे की बर्बादी हुई क्योंकि सदन में जनता से जुड़े और उनके कल्याण से संबधित मुद्दों पर चर्चा की जगह पूरे समय हंगामा और विरोध प्रदर्शन हुआ। भाजपा और आम आदमी पार्टी की इस नूरा कुश्ती को देख दिल्ली की जनता भी समझ चुकी है कि एक दूसरे के विरुद्ध हंगामा करके दोनो दल एक दूसरे की कमियों और भ्रष्टाचार को दबाने का काम कर रहे हैं।

संवाददाता सम्मेलन में कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैनन अनिल भारद्वाज के साथ कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन अनुज आत्रेय भी मौजूद थे।

अनिल भारद्वाज ने कहा कि भाजपा दिल्ली चुनाव में यमुना सफाई, प्रदूषण मुक्त वातवारण, स्वच्छ निर्मल पेयजल, दुरुस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली सहित गरीबों, वंचितों के कल्याण और सुविधाएं देने के लिए बड़े-बड़े वायदे किए थे। लेकिन रेखा गुप्ता सरकार के पहले वर्ष के सभी सत्र समाप्त होने के बाद जो हालात बने है वह बिलकुल वैसे ही दिखाई दे रहे है जो पिछली आम आदमी पार्टी के सरकार के दौरान थे, कि जनता से झूठे वायदे और घोषणाएं करते रहो, जमीनी स्तर पर कुछ नही करना। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार के दौरान कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार का अब नया दौर चल रहा है।

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आम आदमी पार्टी और भाजपा की सदन और सड़क पर नूरा कुश्ती व विरोध प्रदर्शन से भाजपा और आम आदमी पार्टी की जनता के प्रति चिंता भी उजागर हो गई। श्री अनिल भारद्वाज ने कहा कि पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा फरवरी में यमुना में क्रूज चलाने का बयान पूरी तरह से गुमराह करने वाला है, ताकि जनता गंदे नाले, सीवर और औद्योगिक कचरे का बौझ ढो रही मैली और प्रदूषित यमुना की बात न करे। उन्होंने कहा कि वास्तविकता में यमुना में पानी का फ्लो उस स्तर पर है ही नही कि नदी मे क्रूज चल सकें। यमुना में अत्यधिक गाद और बदबूदार पानी है, इसमें क्रूज पर चलने वाले बदबूदार पानी और जहरीले प्रदूषित पानी से प्रभावित होने का खतरा होगा।

उन्होंने कहा कि नालों का गंदा पानी बिना अनुपचारित किए सीधा यमुना में गिरता है क्योंकि सीवेज ट्रीटमेंट के अधिकतर प्लांट पूरी क्षमता से काम ही नही करते। केन्द्रीय पॉलूशन कंट्रोल कमेटी अनुसार यमुना का पानी पीने क्या नहाने तक के लिए उपयुक्त नही पाया गया। उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई पर अभी 680 करोड़ रुपये के फंड का आवंटन होने के बावजूद भाजपा सरकार यमुना की सफाई करने में पूरी तरह विफल रही। अनिल भारद्वाज ने कहा कि शीतकालीन सत्र में यमुना की सफाई व जल प्रदूषण, सीएजी रिपोर्ट सहित लोगों के हितों से संबधित मुद्दों के एजेंडें पर सदन में कोई चर्चा नही हुई। ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण के मामले में एक्यूआई के आंकड़े व्यवस्थित करने में लगी है जबकि जनवरी में कड़कड़ाती ठंड में गंभीर और खतरनाक जहरीली हवा लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। सरकार लोगों के प्रति बिलकुल भी संवेदनशील नही है। 

अनिल भारद्वाज ने कहा कि 4 से 5 डिग्री न्यूनतम तापमान में रैन बसैरां अपर्याप्त व्यवस्था का इतना बुरा हाल है कि लोग खुले आसमान में रहने को मजबूर है, ठंड में मरने वाले लोगों के आंकड़े भी सरकार छिपा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली उच्च न्ययालय ने स्वतः संज्ञान लेकर राजधानी में अस्पतालों के बाहर ठंड की रातों में मरीजां के तिमारदारों की दयनीय स्थिति पर कहा कि अधिकारी रैन बसैरों में एक रात गुजार कर दिखाएं। भाजपा सरकार के लिए यह शर्मनाक है। 

अनिल भारद्वाज ने कहा कि राजधानी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जहां प्रतिदिन महिलाओं के खिलाफ अपराध, हत्या, चेन स्नेचिंग और डकैती के मामले बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में साइबर जालसाजी अब नए जमाने की डकैती’ का रूप ले चुकी है। पिछले एक साल में साईबर अपराधियों ने दिल्ली वालों की गाढ़ी कमाई पर करीब 1200 करोड़ रुपये का डाका डाला है। सरकार जवाब दे कि कितने साईबर अपराधियां के खिलाफ कार्यवाही हुई और कितने लोगों के पैसे वापस दिलवाये है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बढ़ा नशे का व्यापार इस कदर पैर पसार रहा है कि दिल्ली नशे की राजधानी बन गई है और खुले आम नशे के बाजार पर पुलिस शिंकजा कसने में नियंत्रण नही कर पा रही है। 

अनिल भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान किया गया कोई भी वादा पूरा नही किया। महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाएं 2500 रुपये मासिक अभी तक एक भी महिला को नही दिए गए है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 11 वर्षों में सरकार चलाते हुए प्रदर्शन ज्यादा किया और काम कम। यही हालात भाजपा की रेखा सरकार का है। शीतकालीन सत्र में हंगामा, निलंबन और राजनीतिक विवादों ने जन मुद्दों पर चर्चा न करके 5 दिन का सत्र भाजपा और आम आदमी पार्टी ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को जमीनी हकीकत पर उतरकर जनता की जवाबदेही के लिए काम करे क्योंकि अभी तक जनता निराशा और हताशा ही हाथ लगी है, भाजपा सरकार कल्याण और सुविधाओं में नाकाम रही है।