ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस आशय के संकेत बीते दो दिनों से मंत्रियों, लेबर पार्टी के नेताओं, पार्टी के चंदादाताओं और ट्रेड यूनियन नेताओं से उनकी लगातार मुलाकात से मिल रहे हैं.
सूत्रों के अनुसार निकाय चुनाव में लेबर पार्टी की हार के बाद से इस्तीफे का दबाव झेल रहे स्टार्मर ने अंतत: पद छोड़ने का फैसला किया है... फिलहाल नए नेता की दौड़ में सबसे आगे एंडी बर्नहम नजर आ रहे हैं। खुद स्टार्मर ने संकेत में उनके नाम की सिफारिश कर दी है... देश में लेबर पार्टी के खिलाफ बने माहौल के बीच एंडी बर्नहम ने इसी सप्ताह उत्तर इंग्लैंड की मेकरफील्ड सीट के प्रतिष्ठापूर्ण उपचुनाव में जीत हासिल की है। इसलिए अन्य पार्टी नेताओं की तुलना में प्रधानमंत्री पद के लिए उनका दावा सबसे ज्यादा मजबूत माना जा रहा है...
स्टार्मर ने साफ किया है कि दो वर्ष पूर्व उनके नेतृत्व में लेबर पार्टी ने संसदीय चुनाव जीता था लेकिन अब वह हर स्थिति के लिए तैयार हैं। पार्टी में नेता पद के लिए कोई विवाद नहीं है। हमारे लिए एंडी बर्नहम महत्वपूर्ण हैं। लेकिन यह भी कहा कि अगर किसी मुकाबले की स्थिति बनती है तो वह उसका सामना करेंगे।