डीएनए वेंचर के होली मिलन मे हुई फूलों की होली

डीएनए वेंचर के होली मिलन मे हुई फूलों की होली

नई दिल्ली। रियल एस्टेट सेक्टर की प्रतिष्ठित फर्म डी एन ए वेंचर द्वारा दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एक फार्म हाउस में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

रंगों के इस उल्लासपूर्ण पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक, व्यावसायिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह की शुरुआत पारंपरिक भजन गायन से हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक भाव से सराबोर कर दिया।

इसके पश्चात फूलों की होली का मनमोहक आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों ने एक-दूसरे को पुष्प अर्पित कर सौहार्द और सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में स्नेह-भोज का भी विशेष प्रबंध किया गया, जहां अतिथियों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया।

इस अवसर पर डी एन ए वेंचर के प्रतिनिधि अवनीश बख्शी, सुमित श्रीवास्तव और रुचिका भल्ला ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कंपनी की आगामी योजनाओं और प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि संस्था उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में रियल एस्टेट के क्षेत्र में कई महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं पर कार्य कर रही है, जिनका उद्देश्य आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण विकास को बढ़ावा देना है।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए डी एन ए वेंचर की पहल को सामाजिक जुड़ाव का सराहनीय प्रयास बताया।