केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का विवादित बयान हर MP - MLA कमीशन लेता है
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बीते कुछ समय से अपने बयानों के कारण चर्चाओं में बने हुए हैं. जीतन राम मांझी ने गयाजी में रविवार को एक ऐसे ही बयान में कहा कि सभी MP और MLA कमीशन लेते हैं.वँ सासंद को 5 करोड़ रुपया हर योजना का मिलता है. अगर 10 प्रतिशत कमीशन मिलता है तो 40 लाख रुपया हो जायेगा. हमने खुद कई अपनी पार्टी को ऐसे कई दफा कमीशन का पैसा दिया है. इन पैसों से गाड़ी खरीद लो. जीतन राम मांझी का ये बयान हम पार्टी द्वारा जीते हुए विधायकों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में आया है.
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हमने अपने पिछले वर्ष के योजना में कहा की सासंद को 5 करोड़ मिलता है और अगर 10 प्रतिशत कमीशन मिलता है, तो 40 लाख रुपया हो जायेगा। अब अगर ये लोग (पार्टी के नेता) ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो इसमें पार्टी के अध्य्क्ष का दोष है. 2026 में भी हमको पैसे की जरूरत नहीं है. हम इस बार भी सांसद फंड का रुपया देंगे तो 80 लाख हो जायेगा. पार्टी को 80 लाख रुपये मिलना कोई मामूली बात नहीं है.
उन्होंने साफ तौर निर्देश देते हुए कहा कि कम से कम कमीशन के रुपया तसीलिए तो कोई 10 प्रतिशत नहीं देता है तो 5 प्रतिशत लीजिये. और 5 प्रतिशत पर ही काम कीजिए, कहने का मतलब है की मेरे पास ताकत है और हम कर सकते है सिर्फ मन बनाना चाहिए. वहीं, इस कार्यक्रम में भीड़ नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा की कहते जिला अध्यक्ष नारायण 5 बस देते और उसमे 2 लाख खर्च होता, पूरा स्टेडियम भर जाता है. सभी लोग यही काम करता है और सभी पार्टी के लोग हमारे आदमी को लेकर जाते हैं. दूसरे को नहीं ले जाते हैं और यही बहाने अपने जात के लोगो को खिलाते भी और घुमा भी देते है, इसमें 5 लाख लगता तो लगता.