सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम
एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने लोक भवन में महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शनिवार को उन्हें पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई. जब सुनेत्रा पवार शपथ ले रही थीं उस समय NCP नेता अजित दादा अमर रहें के नारे लगे।
राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार को उनके पति और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के तीन दिन बाद शनिवार को महाराष्ट्र में सर्वसम्मति से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी NCP के विधायक दल की नेता चुनी गईं. NCP विधायक दल की नेता के रूप में सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ नेता दिलीप वालसे पाटिल ने किया. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने इसका समर्थन किया।

शपथ ग्रहण से पहले सुनेत्रा पवार ने अपने दिवंगत पति की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. उनके छोटे बेटे जय भी इस अवसर पर मौजूद थे. विधान भवन परिसर में प्रवेश करते समय कई मंत्री और विधायक भावुक दिखाई दिए।
महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं। सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, विधान परिषद की डिप्टी चेयरपर्सन डॉ. नीलम गोरहे, मंत्री छगन भुजबल, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य नेता शामिल हुए।
बारामती में 28 जनवरी को हुई एक विमान दुर्घटना में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रहे अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।