उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देहरादून पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के उत्तराखंड आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे में स्वागत किया। उपराष्ट्रपति आज शनिवार सुबह विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों की ओर से उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इसके बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हो गए। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर करीब एक बजे सड़क मार्ग से वापस एयरपोर्ट पहुंचें और दिल्ली के लिए रवाना हो गये।