गूगल मैप्स पर चेक करें एयर क्वालिटी
दिल्ली। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के तमाम शहरों वायु प्रदूषण से स्थिति बेहद खराब है। सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत के राज्यों में अक्सर वायु की गुणवत्ता प्रभावित रहती है। अगर आप कही बाहर ट्रिप या आउटडोर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गूगल मैप में आप AQI चेक कर सकते हैं।
गूगल मैप के इस फीचर से यूजर्स पॉल्यूशन लेवल की रियल टाइम स्थिति देख सकते हैं। गूगल मैप्स की ऐप और डेस्कटॉप वर्जन दोनों में AQI की जानकारी चेक कर सकते हैं। इस फीचर में कलर कोडेड सिस्टम है, जिसमें अलग-अलग शेड्स में एयर क्वालिटी चेक कर सकते हैं। इसमें ग्रीन कलर हेल्दी एयर क्वालिटी और डार्क रेड कलर पॉल्यूशन का संकेत है। इससे यूजर्स अपने घर, आसपास या बाहर की एयर क्वालिटी चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको फोन में इंस्टॉल गूगल मैप्स ऐप को अपडेट करना है। AQI फीचर को एक्सेस करने के लिए आपको ऐप ओपन करनी है। इसके बाद दाईं ओर लेयर्स का आइकन देखने को मिलेगा। इसपर टैप करें। आपको एयर क्वालिटी ऑप्शन सलेक्ट करना है। इसके बाद मैप पर कलर कोड दिखने लगेगा। अगर आपकी लोकेशन पर रेड कलर दिख रहा है तो एयर क्वालिटी बेहद खराब है। वहीं, ग्रीन कलर बेहतर एयर क्वालिटी को दर्शाती है। किसी भी पॉइंट पर टैप कर उस जगह की एयर क्वालिटी देख सेकते हैं।
वेबसाइट पर भी लेयर्स आइकन पर टैप करके AQI डेटा चेक कर सकते हैं। सर्दियों के सीजन में क्रॉप बर्निंग और टेम्प्रेचर इनवर्जन के कारण पॉल्यूटेंट हवा में ही रह जाते हैं और वायु प्रदूषण बढ़ जाता है। गूगल मैप के इस फीचर के चलते आप बाहर निकलने से पहले वहां की एयर क्वालिटी रियल टाइम में चेक कर सकते हैं।