पी बी इवेंट ट्रस्ट ने किया सराहनीय कार्य, सैकड़ों गरीबों को बांटे कम्बल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मे तापमान लगातार गिरता जा रहा है,जिससे बेघर गरीबों की समस्या मे ईजाफा हो रहा है। लेकिन इसी बीच पी बी इवेंट ट्रस्ट जो एक चैरिटेबल संस्था है, जिसके तत्वावधान में कम्बल वितरण किया गया,जिससे गरीबों को काफी राहत मिली।

यह कम्बल वितरण सप्त ऋषि पीठाधीश्वर स्वामी चंद्रमणि पूरी जी महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। पी बी इवेंट ट्रस्ट दिल्ली एनसीआर की एक रजिस्टर्ड ऑर्गेनाइजेशन है जो की आए दिन अपनी अध्यक्ष अर्चना गौड के नेतृत्व मे तरह-तरह के समाजिक इवेंट्स करती रहती है। पिछले डांडिया उत्सव की सफलता के बाद गुरुवार को मिंटो रोड के कालीबाड़ी मंदिर परिसर में सैकड़ों जरूरतमंदों को गर्म कम्बल वितरित किया गया।
कम्बल वितरण के बाद गरीब बस्तियों मे भोजन वितरण भी किया गया।
इस मौके पर सप्त ऋषि पीठाधीश्वर स्वामी चंद्रमणि पूरी जी महाराज ने कहा कि पी बी इवेंट ट्रस्ट का यह प्रयास काफी सराहनीय है, हाड़ कपाती इस सर्द मे नर सेवा ही नारायण सेवा है। गरीब परिवार की मदद और उनकी सेवा करके हम पुण्य के भागी बनते है।
वहीं ट्रस्ट की अध्यक्ष अर्चना गौड ने कहा कि हम हमेशा गरीब जनता और जरुरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करते रहते हैं, चाहे वह कम्बल वितरण हो, या भोजन वितरण हो। हमारी संस्था आगे भी समाज की सेवा मे अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।