अयोध्या के राम मंदिर परिसर मे नमाज पढ़ने की कोशिश, पुलिस ने कशमीरी युवक को पकड़ा

अयोध्या के राम मंदिर परिसर मे नमाज पढ़ने की कोशिश, पुलिस ने कशमीरी युवक को पकड़ा

अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक युवक राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया।

थाने में पुलिस और खुफिया एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं। उसकी पहचान कश्मीर को शोपिया निवासी अबू अहमद शेख के रूप में हुई है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने घटना की पुष्टि की। वहीं, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही वह कहां से और कैसे राम मंदिर में पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। अयोध्या में राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कश्मीरी युवक को धार्मिक गतिविधि करते हुए सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक युवक ने राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे क्षेत्र में सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश की। वो कश्मीरी वेशभूषा में था। युवक राममंदिर के गेट D1 से घुसा था। पकड़े गए युवक का नाम अहमद शेख है। वह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। हिरासत में लिए गए शख्स से खुफिया एजेंसी और पुलिस के कई आला अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले को लेकर जिला प्रशासन अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने पर युवक ने कथित तौर पर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।

मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की घटना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई। शहर में कश्मीरी शॉल बेचने वाले लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे भी पूछताछ हो रही है। घटना आज सुबह की घटना बताई जा रही है। वहीं इस मामले पर राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

इससे पहले एक ऐसी ही घटना करीब दो साल पहले मध्य प्रदेश से सामने आई थी। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में यह घटना हुई थी। तीन मुस्लिमों ने राम मंदिर परिसर में घुसकर नमाज अदा की थी। तीनों भाई थे, जोकि मंदिर के पुजारी के रोकने पर भी नहीं रुके। राम मंदिर में नमाज अदा करने की खबर फैलते ही हंगामा मच गया था। मंदिर के पुजारी के शिकायत पर पुलिस ने तीनों भाइयों पर एफआईआर दर्ज कर ली थी।